logo

पाकुड़ में आदिवासी युवक ने मां को पत्थर से कूचकर मार डाला, गिरफ्तार

Screenshot_2026-04-23_211057.jpg

पाकुड़:

पाकुड़ में युवक ने अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना पाकुड़ नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनाजोड़ी (सोसो टोला) की है। मृतका की पहचान धोनी हेम्ब्रम के रूप में हुई है जबकि हत्यारोपी बेटे के नाम चरण हेम्ब्रम है। एसडीपीओ दयानंद आजाद ने बताया कि चरण हेम्ब्रम ने अपनी मां को पत्थर से कूचकर मार डाला। चरण हेम्ब्रम को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी बरामद किया गया है। 

पाकुड़ नगर थाना में मुकदमा दर्ज
इस केस में चांद हेम्ब्रम के लिखित आवेदन पर पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 85/ 2026.दिनांक 23.04.2026 धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। हत्यारोपी चरण हेम्ब्रम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरंभिक जांच में मामला घरेलु विवाद का प्रतीत होता है। 
 

Tags - Pakur NewsMother Killed by SonPakur PoliceCrime NewsPakur Murder News