logo

प्रेमी के चक्कर में पड़कर मां ने 2 साल के मासूम की कर दी हत्या, ससुर ने किये चौंकाने वाले खुलासे 

प्रेमी के चक्कर में पड़कर मां ने 2 साल के मासूम की कर दी हत्या, ससुर ने किये चौंकाने वाले खुलासे 

द फॉलोअप डेस्कः
गिरिडीह जिले के बेंगाबाद में एक मां पर गंभीर आरोप लगे हैं। महिला के ससुर ने आरोप लगाया है कि उनकी बहू ने उनके पोते की हत्या कर दी है। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र के गोलगो गांव की है। बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात मूकबधिर ताजुद्दीन अंसारी के दो वर्षीय मासूम की मौत संदेहास्पद परिस्थितियों में हो गई थी. मासूम के हत्या का आरोप उसकी मां पर लगा है। ससुर ने बताया है कि बहू का किसी के साथ अफेयर चल रहा है जिसके कारण महिला ने अपने ही 2 साल के बेटे की हत्या कर दी। ससुर का कहना है कि हमने बहू को प्रेमी से बात करने पर रोक लगा दिया तो उसने गुस्से में आकर पोते की हत्या कर दी। ससुर रोजन उर्फ जब्बार अंसारी ने कहा कि उनकी बहू अपने प्रेमी से शादी करना चाहती थी। 


प्रेमी से बात करने को मना किया था
बताया जा रहा है कि आरोपी महिला छह महीने पहले अपने मायके गई थी। वहां से अपने परिजनों के साथ बनारस चली गई और वहां दरी बनाने का काम करने लगी। बनारस से लौटी तो एक सप्ताह पहले ससुराल आई। बनारस में रहने के दौरान ही बहू का किसी से अफेयर चलने लगा। वह फोन पर अपने प्रेमी से बात करती थी। इस बात की हमें भनक लगी तो हमने फोन पर बात करवाना बंद कर दिया। इसके बाद वह पति से फोन मांगने लगी और विवाद करने लगी। ससुर का कहना है कि इसी बात से नाराज होकर उसने मेरे पोते को मौत के घाट उतार दिया। 


थप्पड़ मारने पर गिर गया था बच्चा 
आरोपी मां का कहना है कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया। गुस्से में और गलती से ऐसा हो गया। उसका कहना है कि उसने गुस्से में अपने बेटे को थप्पड़ मारा तो बच्चा पलंग से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि असली बात क्या है। पुलिस ने मां को जेल भेज दिया है।