द फॉलोअफ डेस्क
हुसैनाबाद थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सोनू चौधरी एक वायरल रील को लेकर विवादों में घिर गए हैं। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर इंस्पेक्टर सोनू चौधरी ने अपनी पत्नी के साथ थाना परिसर में वर्दी पहनकर एक रील बनाई थी। इस रील में दोनों डांस करते हुए नजर आए, जिसमें इंस्पेक्टर सोनू चौधरी ने अपनी पत्नी को टोपी भी पहनाई।

रील के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। इस पर हुसैनाबाद एसडीपीओ मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर इंस्पेक्टर सोनू चौधरी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। एसपी रीष्मा रमेशन ने पुष्टि की है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि जांच में इंस्पेक्टर दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2.jpeg)
इंस्पेक्टर सोनू चौधरी पिछले कुछ महीनों से हुसैनाबाद थाना प्रभारी के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वे पलामू के चैनपुर थाना में तैनात रह चुके हैं। 2012 बैच के सब-इंस्पेक्टर सोनू चौधरी 2024 में इंस्पेक्टर बने हैं।