logo

CJM कोर्ट के चौथे समन पर भी हाजिर नहीं हुए पूर्व सीेएम हेमंत सोरेन, ED के समन की अवहेलना से जुड़ा है मामला

CJM कोर्ट के चौथे समन पर भी हाजिर नहीं हुए पूर्व सीेएम हेमंत सोरेन, ED के समन की अवहेलना से जुड़ा है मामला

द फॉलोअप डेस्कः
ईडी ने हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला मामले में पूछताछ के लिए 10 समन जारी किया था। जिसमें से 8 समन पर वह ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। इसे लेकर ईडी ने शिकायतवाद दर्ज कराया था। जिसपर सीजीएम कोर्ट ने संज्ञान लिया था। कोर्ट से जारी चौथे समन में शनिवार को हेमंत सोरेन को कोर्ट में उपस्थित होना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए। इस मामले को हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में चुनौती दी है। जो फिलहाल सुनवाई के लिए लंबित है। 


10 समन भेजे गये थे ईडी की ओर से 
गौरतलब है कि ईडी ने सीजेएम कोर्ट में 19 फरवरी को शिकायतवाद दर्ज कराया था। जिसमें ईडी ने बताया था कि हेमंत सोरेन को दस समन भेजे गए थे, लेकिन इनमें से मात्र दो समन पर वह उपस्थित हुए। यह पीएमएलए की धारा 63 एवं आईपीसी की धारा 174 के तहत गैरकानूनी है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के बाद बीते 4 मार्च को संज्ञान लिया था। 


इन 10 तारीखों पर भेजे गये थे समन 
बता दें कि ईडी ने हेमंत सोरेन को पहली बार 14 अगस्त 2023 को हाजिर होने के लिए समन भेजा गया था। इसके बाद 19 अगस्त, 1 सितंबर, 17 सितंबर, 26 सितंबर, 11 दिसंबर, 29 दिसंबर, 13 जनवरी, 22 जनवरी और 27 जनवरी को समन भेजे गए थे। 

Tags - Hemant Soren Hemant Soren News Hemant Soren Jharkhand Jharkhand Latest News Land Scam