द फॉलोअप डेस्क
प्रेम में पड़ा इंसान कई बार इस कदर अंधा हो जाता है कि उसे सही-गलत का फर्क भी समझ नहीं आता। दुमका जिले में ऐसा ही एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका पर गलत नजर रखने के शक में एक युवक ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना मसलिया थाना क्षेत्र के हारोरायडीह गांव की है। दो दिन पहले मृतक के बहनोई बाबूसोल बास्की ने थाना में लिखित आवेदन देकर अपने साले चूहापानी हांसदा की हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

आवेदन में बताया गया था कि चूहापानी अपने चचेरे भाई मनीलाल हांसदा के साथ पास के चूहड़बुना गांव फुटबॉल मैच देखने गया था। लौटते समय कुछ अज्ञात लोगों ने दोनों को घेरकर मारपीट की, जिसमें चूहापानी की मौत हो गई, जबकि मनीलाल घायल हो गया। पुलिस ने मामले में कांड सं-05/26 के तहत धारा-103 (1)/3 (5) बीएनएस की धारा में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस की यह टीम जब घटनास्थल पर पहुंची और वहां जो परिस्थितियों नजर आई और लोगों से पूछताछ की गई, उससे यह पता चल रहा था कि ऐसी कोई घटना यहां नहीं घटी है।
5.jpeg)
जब मामले का गहन अनुसंधान किया गया तो यह पता चला कि मृतक अपने जिस चचेरे भाई मनीलाल के साथ फुटबॉल मैच देखकर वापस आ रहा था, उसी के साथ विवाद हो गया और उसने अपने लोहे के कड़े और पत्थर से मारकर उसकी हत्या कर दी।
4.jpeg)
दुमका एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार ने प्रेसवार्ता कर हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि संदेह के आधार पर मृतक के चचेरे भाई मनीलाल हांसदा को पुलिस हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की गई. जिसके बाद उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी मनीलाल ने स्वीकार किया कि मृतक चुहापानी हांसदा पूर्व से ही उनके प्रेमिका पर बुरी नजर रखता था. हत्या के दिन वह चूहापानी के साथ एक फुटबॉल मैच देखने गया था. जहां दोनों ने साथ मिलकर हड़िया (देसी शराब) पी और खाना खाया. जिसका पैसा मृतक चुहापानी के द्वारा ही दिया गया था।
2.jpeg)
मैच देखकर वे दोनों रात्रि करीब आठ बजे वापस अपने घर जा रहे थे। गांव से कुछ दूरी पहले रास्ते में मृतक चुहापानी हांसदा ने खर्च के 100 रुपये देने की मांग की तो उनमें आपस में लड़ाई-झगड़ा होने लगा। अपनी प्रेमिका पर बुरी नजर रखने को लेकर वह पहले चूहापानी के प्रति आक्रोशित था. अब रुपये की डिमांड से वह काफी क्रोधित हो गया और जमकर मारपीट होने लगी।
2.jpeg)
इसी दौरान मनीलाल ने लोहे के कड़े और पत्थर से चुहापानी हांसदा के सिर पर प्रहार कर दिया. जिससे चुहापानी गम्भीर रूप से जख्मी हो गया और ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी. इस कांड में उक्त हत्या के आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त, हथियार खून लगा पत्थर तथा लोहे का कड़ा (बाला) भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.