logo

गुरुजी की हालत स्थिर, हेमंत सोरेन आज नहीं आएंगे

SHIBU21.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में इलाजरत झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की हालत स्थिर बतायी गयी है। जानकारी के अनुसार उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने तीन-चार दिन वेट करने की सलाह दी है। चिकित्सकों ने कहा है कि तीन चार दिनों के बाद गुरुजी के स्वास्थ्य के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा। इधर दो दिन पूर्व गुरुजी को देखने दिल्ली गए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आज रांची लौटने की संभावना नहीं है। मालूम हो कि 27 जून को रथ यात्रा को लेकर उनके आज शाम रांची आने का कयास लगाया जा रहा था। अगर गुरुजी की तबीयत ठीक रही तो मुख्यमंत्री कल सुबह दिल्ली से रांची लौट सकते हैं।

Tags - guruji shibu soren unwell admitted to hospital condition stable gangaram hospital delhi hemant soren