logo

गुरुजी की हालत गंभीर

shibuuu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सक उनके स्वास्थ्य में सुधार लाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं। लेकिन इसमें अपेक्षित सफलता नहीं मिल रही है। कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उनकी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बातचीत हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुजी की स्थिति फिलहाल गंभीर अवश्य है लेकिन स्थिर बनी हुई है। इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बातचीत कर गुरुजी का हाल समाचार लिया था।

मालूम हो कि रुटीन चेकअप के लिए दिल्ली गए गुरु की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले एक सप्ताह से वह गंगाराम अस्पताल में इलाजरत हैं। वेंटिलेटर पर हैं। उन्हें लकवा का भी अटैक आया है। कतिपय अंग प्रोपर काम नहीं क रहे हैं। गुरुजी के चिंताजनक स्वास्थ्य की जानकारी मिलने के बाद चार दिन पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी दौड़े-दौड़े दिल्ली पहुंचे थे। उस दिन से वह दिल्ली में ही जमे हैं। गुरुजी के इलाज और स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों से सलाह मशविरा में जुटे हैं। गुरुजी का पूरा परिवार दिल्ली में ही ठहरा हुआ है। इतना ही नहीं गुरुजी की तबीयत की जानकारी मिलने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल संतोष गंगवार समेत राज्य के कई विधायक, मंत्री, नेता और झामुमो के कार्यकर्ता गुरुजी को देखने अस्पताल जा चुके हैं। यह सिलसिला अभी भी जारी है।

इधर गुरुजी के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए झारखंड में पार्टी कार्यकर्ता और अन्य दलों के नेता भी ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा पाठ भी किया जा रहा है। अपने अपने तरीके से अनुष्ठान किया जा रहा है। 81 वर्षीय गुरुजी पिछले कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। उनका बाईपास सर्जरी हो चुका है। किडनी में खराबी आने के कारण पिछले एक साल से उनका डायलिसिस भी कराया जा रहा है।

Tags - Guruji Shibu Soren health serious Gangaram Hospital Delhi Hemant Soren Kalpana Soren Pradeep Yadav