रांची
देश के आदिवासियों, गरीबों और शोषित वर्ग की सबसे बुलंद आवाज रहे दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किए जाने पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है। हालांकि, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यह सम्मान पर्याप्त नहीं है और गुरुजी भारत रत्न के वास्तविक हकदार हैं।
2.jpeg)
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बिनय सिन्हा दीपू ने कहा कि दिशोम गुरु बाबा शिबू सोरेन झारखंड की जनता के लिए पहले से ही भारत रत्न थे और हमेशा लोगों के दिलों में रहेंगे। उन्होंने कहा कि गुरुजी ने न सिर्फ झारखंड बल्कि देश-दुनिया में आदिवासियों और वंचितों की आवाज को मजबूती से उठाया।
2.jpeg)
बिनय सिन्हा दीपू ने केंद्र सरकार से मांग की कि गुरुजी को शीघ्र भारत रत्न से विभूषित किया जाए। उन्होंने कहा कि गुरुजी का पूरा जीवन जनता की आवाज को आगे बढ़ाने और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा है, इसलिए देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान उन्हें मिलना चाहिए।
कांग्रेस ने दोहराया कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन की विरासत और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा और भारत रत्न देकर ही उनके योगदान को सही सम्मान दिया जा सकता है।
3.jpeg)
