द फॉलअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश कार्य समिति के सदस्य निरंजन शर्मा ने कहा है कि शिबू सोरेन न केवल एक राजनीतिक नेता के रूप में, बल्कि आदिवासी समाज के संरक्षक और संघर्षकर्ता के रूप में अपनी छाप छोड़ी। उनका जीवन आदिवासी अस्मिता, राज्य निर्माण की आकांक्षा और सामाजिक न्याय की लड़ाई का प्रतीक रहा। उनके निधन से झारखंड एवं पूरे आदिवासी समाज ने एक महान नेता खो दिया है। हम शोकाकुल परिवार विशेषकर हेमंत सोरेन, बसन्त सोरेन, अंजली सोरेन एवं समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति पर हार्दिक संवेदनाएँ प्रेषित करते हैं। उनकी कर्मभूमि में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
