logo

गुरुजी को पद्म भूषण मिलना झारखंडवासियों के लिए गौरव का क्षणः रघुवर दास

das3.jpg

द फॉलोअप डेस्क

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड आंदोलन के अग्रदूत, दिशोम गुरु स्वर्गीय शिबू सोरेन को पद्मभूषण (मरणोपरांत) सम्मान मिलना हर झारखंडवासी के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने अपना पूरा जीवन झारखंड की पहचान, आदिवासी समाज के अधिकारों, जल-जंगल-जमीन और सामाजिक न्याय की लड़ाई को समर्पित किया है। उनका संघर्ष, समर्पण और जनसेवा की भावना आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा है। इसके अलावा भाजपा के कई अन्य नेताओं ने भी गुरुजी को दिए गए पद्म भूषण सम्मान का स्वागत किया है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि झारखंड की मिट्टी, संघर्ष की परंपरा और जनआंदोलन की भावना का सम्मान है। गुरुजी को सादर नमन।

Tags - Guruji Shibu Soren Padma Bhushan Raghuvar Das former Chief Minister welcome