logo

Jharkhand Budget 2022 : झारखंड में गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत, जानिए! किसे मिलेगा इसका लाभ

guruji.jpg

रांची: 

झारखंड सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश कर दिया है। वित्त मंत्री ने अपने बजटीय भाषण में कहा कि बिजली, पानी और शिक्षा सरकार की प्राथमिकता में है। इसके जरिये राज्य में आधारभूत सरंचना तथा मानव विकास का निर्माण किया जा सकता है। इसी आलोक में राज्य सरकार ने दिशोम गुरू शिबू सोरेन के नाम से एक योजना का एलान किया। 

किसे मिलेगा योजना का लाभ
वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव ने सदन में बजट भाषण पढ़ा। इस दौरान वित्त मंत्री ने बजट में गुरुजी केडिट कार्ड योजना की जानकारी दी। वित्त मंत्री ने बताया कि इस कार्ड के जरिये छात्रों को बगैर किसी मोडगेड के शिक्षा ऋण दिया जायेगा। वित्त मंत्री ने कहा कि उच्च एवं तकनीकी शिक्षा में छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए ये योजना लाई गई है। 

सरकार का उद्देश्य क्या है
गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ राज्य के गरीब छात्रों तथा छात्राओं को दी जायेगी। छात्र बिना किसी तामझाम के इस क्रेडिट कार्ड के जरिये आसानी से एजुकेशन लोन ले सकेंगे। सरकार का कहना है कि राज्य के गरीब तथा आदिवासी बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाना सरकार का प्राथमिक लक्ष्य है। जरूरी है कि उनकी आर्थिक सहायता की जाये।