logo

गुमला में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की बोलीं: कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने पर जोर, मड़ुआ, सब्जी और मत्स्य पालन पर सरकार का फोकस

snt_gumla.JPG

गुमला 

झारखंड की कृषि मंत्री नेहा शिल्पी तिर्की एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गुमला पहुंची। गुमला पहुंचने पर स्थानीय परिषद में भूमि संरक्षण विभाग के पदाधिकारी, कृषि विभाग के पदाधिकारी और उद्यान विभाग के पदाधिकारी ने उनका स्वागत किया। वहीं मंत्री ने सभी पदाधिकारी को किसानों के प्रति काफी गंभीरता से काम करने का निर्देश दिया है। उन्होंने इस दौरान स्पष्ट कहा कि किसानों को जितनी बेहतर से बेहतर सुविधा हो सके वह देने के लिए विभाग का हर कर्मचारी सक्रिय रूप से कम करें। किसी भी प्रकार से कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल रही

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि गुमला जिला के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है कि कल तक मडूआ को लेकर बहुत गंभीरता नहीं थी लेकिन आज बहुत बड़े पैमाने पर इसकी खेती की जा रही है। जिससे किसानों को अधिक से अधिक लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही साथ उन्होंने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग के माध्यम से इलाके में कई स्थानों पर तालाब का निर्माण कराया गया है। जिससे कि किसानों को सिंचाई की सुविधा मिल रही है और पहले की तुलना में अभी अधिक भूमि पर किसानों द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि आज किसान परंपरागत स्थिति को छोड़कर सब्जी की खेती, फूलों की खेती सहित अन्य खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में लगे हुए हैं। हाल के दिनों में किसानों को बूस्टर करने के लिए जहां एक और चैनपुर में किसान मेले का आयोजन किया गया था। वहीं गुमला जिला में भव्य कार्यक्रम करके किसानों के बीच में करोड़ों की परिसंपत्ति का वितरण किया गया।

गुमला जिला में कृषि के क्षेत्र में काफी सकारात्मक बदलाव

जिससे किसानों की कृषि के प्रति और भी रुझान देखने को मिल रहा है। साथ ही साथ किसानों के द्वारा अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। अभी गुमला जिला में तरबूज, खीरा सहित कई प्रकार की फल और सब्जी की खेती हो रही है, जिसके माध्यम से किसानों को आर्थिक लाभ मिल रहा है। वहीं उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में किसानों को और बेहतर से बेहतर सुविधा मिल सके इस दिशा में प्रयास किया जा रहा है। उनकी माने तो उनका विभाग पूरी ईमानदारी के साथ अपने किसानों के लिए न केवल योजनाओं को बनाने का काम कर रहा है बल्कि योजनाओं को जमीनी स्तर पर कैसे उतारा जाए इसके लिए भी पूरा प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुमला जिला में मछली पालन को लेकर आपार संभावनाएं हैं। अगर किसानों को मछली पालन से जोड़ दिया जाए तो निश्चित रूप से उनकी आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत हो जाएगी कि वह अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी काफी बेहतर माहौल में करवा सकते हैं। उन्होंने इस बात का विश्वास दिलाया कि आने वाले दिनों में गुमला जिला में कृषि के क्षेत्र में काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।

Tags - Neha Shilpi Tirkey Gumla visit farmers welfare government instructions better facilities for farmers