गढ़वा
गढ़वा जिले के महुलिया मोड़ पर गुरुवार शाम पुलिस टीम पर हुए पथराव की घटना के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इस मामले में पुलिस ने 80 लोगों को नामजद करते हुए 400 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

14 आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार अब तक इस मामले में 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं घटनास्थल से 24 बाइक भी बरामद की गई हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है और जल्द ही सभी दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।