logo

गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी पर पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दर्ज कराया मुकदमा

सगूपग9.jpg

चंदन कश्यप/ गढ़वा
गढ़वा सदर थाना में भाजपा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह शिकायत पूर्व मंत्री मिथलेश ठाकुर की ओर से दर्ज कराई गई है। मामले को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले एक यूट्यूबर को दिए गए इंटरव्यू में विधायक ने पूर्व मंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसी को आधार बनाते हुए मिथलेश ठाकुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरोप है कि बयान से उनकी छवि को ठेस पहुंची है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags - Jharkhand news Garhwa Political news BJP MLA FIR case Mithilesh Thakur Police investigation