द फॉलोअप डेस्क
बोरिया विधानसभा के पूर्व विधायक सह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी 8 दिनों से सड़क पर दिन गुजार रहे हैं। रात होने पर यहीं सो भी जाते हैं। दरअसल सिमड़ा बोआरीजोर मिर्जा चौकी सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले दोरमा चौक बोआरीजोर पर वे 25 अपैल से अनिश्चिकाली धरने पर बैठे हैं। पूर्व विधायक का कहना है कि लगातार भारी वाहनों के चलने से बोआरीजोर मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर जगह-जगह ढ़ाई फीट से तीन फीट तक गहरे गड्ढे बन चुके हैं। जिसके कारण बीते तीन साल से यात्री बसें नहीं चल रही हैं। इससे हाम लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भेरेंडा से बोआरिजोर तक 12 किलोमीटर की दूरी तक यह मुख्य मार्ग गड्ढे में तब्दील हो चुका है। मालूम हो कि 24 अप्रैल को सड़क निर्माण संघर्ष समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ताला मरांडी के साथ डकैता गांव से बोआरीजोर प्रखंड मुख्यालय तक पैदल मार्च किया था।

शिलान्यास हुआ मगर काम शुरू नहीं
जिस सड़क को लेकर बोरियो के पूर्व विधायक ताला मरांडी अनिश्चिकालीन धरना दे रहे हैं, उसका शिलान्यास दिसंबर में ही हो गया है। शिलान्यास की जानकारी देते हुए धरना पर बैठे कार्यकर्ताओं का कहना है कि पहले सड़क की लागत 87 करोड़ रुपए बताई जा रही थी। इस संबंध में एक कार्यकर्ता का कहना है कि तब स्थानीय विधायक लोबिन हेम्ब्रम कहते थे कि बजट और बढ़वा रहे हैं। मगर अब पता चल रहा है कि 53 करोड़ की लगात से इस सड़क का निर्माण होगा।

एक गार्ड के रहने से लगा रहता है डर
सड़क निर्माण को लेकर ताला मरांडी 25 अप्रैल से सड़क पर रह रहे और सो रहे हैं। उनके कार्यकर्ताओं उनके पास पहले तीन-चार गार्ड हुआ करते थे मगर अब 1 ही गार्ड है। इसको लेकर उनके समर्थकों का कहना है कि गार्ड जब छुट्टी पर जाता है तो बिना गार्ड के ही पूर्व विधायक को रहना पड़ता है। इधर, लगातार दिन-रात सड़क पर हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा की भी चिंता समर्थकों को सता रही है। समर्थकों का कहना है कि उनकी सुरक्षा को लेकर गार्ड भी बढ़ाने चाहिए।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT