logo

फ्लोरेंस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में नर्सेज डे सह सम्मान समारोह, छात्रों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

SAHIN.jpg

रांची
रांची के ईरबा स्थित Florence College of Nursing में नर्सेज डे सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और केक कटिंग के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक, छात्र-छात्राएं और अन्य अतिथि उपस्थित रहे। समारोह में नर्सिंग पेशे के महत्व और इसकी चुनौतियों पर भी चर्चा की गई।


नर्सिंग प्रोफेशन को बताया चुनौतीपूर्ण
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संस्थान की सचिव जीनत कौशर ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन आज की दुनिया में एक चुनौतीपूर्ण क्षेत्र है, जहां हर मोड़ पर नई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि कठिनाइयों को पार कर आगे बढ़ना ही सफलता की कुंजी है। साथ ही उन्होंने इस प्रोफेशन को चुनने वाले छात्रों और उन्हें प्रेरित करने वाले अभिभावकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।


छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ शाहीन कौशर, डॉ नाजनीन कौशर, उप प्राचार्य डॉ विक्रम मजुमदार, बारबरा बिन्हा, शोएब अख्तर, सुनीता हेंब्रम, कीर्ति शर्मा, नीमा वंदना, रेशमा सोरेंग, अलमा गिद्ध, सुनीता लकड़ा समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


 

Tags - Ranchi Nursing NursesDay Education Healthcare