द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से गुरुवार को झारखंड के प्रथम राज्यपाल प्रभात कुमार ने राजभवन में मुलाकात की। पूर्व राज्यपाल से मुलाकात के संबंध में राजभवन की ओर से बताया गया कि यह दोनों की शिष्टाचार मुलाकात थी। मालूम हो कि झारखंड अलग राज्य गठन के साथ ही 15 नवंबर 2000 को सबसे पहले प्रभात कुमार राज्यपाल बने। करीब 14 महीने का कार्यकाल रहा। वे 3 फरवरी 2022 तक राज्यपाल के रूप में झारखंड में रहे।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT