logo

जमशेदपुर के बागबेड़ा में दिनदहाड़े फायरिंग, महिला सहित 3 जख्मी; जानें मामला

ुदतग4.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
जमशेदुपर के बागबेड़ा में आज सुबह फायरिंग की घटना घटी है। जिसमें तीन लोग घायल हो गये हैं। बताया जा रहा है कि सिद्धो-कान्हू मैदान स्थित गणेश नगर के पास 2 बाइक पर सवार 4 अपराधी पहुंचे और विजय कुमार उर्फ मोनू नामक शख्स पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। फायरिंग के दौरान एक महिला समेत 3 लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए टाटा मेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में मोनू को पेट और हाथ में गोली लगी है। पड़ोस की महिला ललिता देवी और पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू को पैर में गोली लगी है। तीनों खतरे से बाहर हैं।


घर के बाहर मिस्त्री से बात कर रहा था मोनू 
बताया जा रहा है कि किसी जमीन विवाद को लेकर इस फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत पहुंचे। पुलिस ने मौके से 4 खोखा भी बरामद किया है। फायरिंग करने का शक कन्हैया सिंह पर जताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मोनू से पूछताछ कर रही है। घटना बारे में मोनू के घरवाले बता रहे हैं कि मोनू घर के बाहर खड़ा होकर पुट्टी मिस्त्री से बात कर रहा था। उसी दौरान 4 अपराधी अचानक से आये और मोनू पर फायरिंग कर दी। 


भागते हुए महिला के घर घुस गया था मोनू 
फायरिंग के दौरान पहली गोली पुट्टी मिस्त्री अनिल साहू के हाथ में लगी। गोली चलाते देख मोनू ने मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन अपराधियों की गोली उसके पैर में लगी। मोनू भागते हुए ललिता देवी के घर में घुस गया। वहां भी अपराधियों ने मोनू पर फायरिंग की। एक गोली मोनू के पेट में लगी जबकि दूसरी गोली ललिता देवी के पैर में लग गयी। इसके बाद पड़ोसी जमा हो गये। भीड़ को देखते ही चारों अपराधी फरार हो गये। इसके बाद आसपास के लोगों ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। 

Tags - Jamshedpur news Jamshedpur latest news Jamshedpur Baghbeda Firing 3 woman injured