रांची
ई-रिक्शा चालक यूनियन विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में सड़क किनारे धरना पर बैठ गया है। यूनियन पहले परिवन मंत्री के आवास पर प्रदर्शन करना चाहता था। लेकिन डीएसपी द्वारा यूनियन को प्रदर्शन करने से रोक दिया गया। इसके बाद सड़क किनारे प्रदर्शन किया गया। यूनियन उत्तम यादव के नेतृत्व में आंदोलन कर रहा है। इस बाबत यादव ने कहा कि मंत्री के आवास के समक्ष प्रदर्शन का कार्यक्रम काफी दिनों पहले से तय था। लेकिन ऐन मौके पर ऐसा करने से रोक दिया गया। कहा, लेकिन तमाम बाधाओं के बावजूद यूनियन अपना आंदोनल जारी रखेगा। कहा, हमलोग पीछे नहीं हटेंगे। यूनियन के लोगों ने कहा कि ट्रैफिक एसपी के द्वारा राजधानी रांची में 200 ई रिक्शा को जब्त कर लिया गया है। ट्रैफिक एसपी से इस विषय में पूछे जाने पर कहा गया है कि जब्त ई-रिक्शा अब कोर्ट के माध्यम से मुक्त कराया जा सकता है।

यूनियन ने कहा कि रांची नगर निगम के द्वारा लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए फ्री में ई-रिक्शा का वितरण किया गया था। लेकिन अब इसे चलाने से रोका जा रहा है। कहा राजधानी रांची में आज करीब 7000 ई-रिक्शा चल रहे हैं। इससे हजारों परिवार चलते हैं। इसलिए सरकार और पुलिस को इस ओर नरम रवैया अपनाना चाहिये। खबर लिखे जाने तका धऱना जारी था।
ई-रिक्शा चालकों की मांगें इस प्रकार हैं-
1. एमबी एक्ट में कहीं भी कानून नहीं बनाया गया है ई-रिक्शा का संचालन एवं पास निर्गत करने का कार्य नगर निगम द्वारा ही किया जाए। इस बाध्यता को खत्म किया जाये।
2. रांची नगर निगम द्वारा 20 किलोमीटर का सिटी पास दिया जाए।
3. ई-रिक्शा का फाइन जो नगर निगम द्वारा 3000, 5000, 15000, 25000 तक निर्धारित किया गया है, इसे निरस्त किया जाए।

आज के धरना कार्यक्रम में मुख्य रूप से महामंत्री संतोष साहू, राजीव कुमार उर्फ गुड्डू, नितेश वर्मा, आशीष प्रियदर्शी, अमित वर्मा, रौनक सिंह, बृजेश पंडित, मोहम्मद आरिफ, छोटू कुमार, श्याम कुमार, विजय कुमार, विनोद केसरी, रोहित मेहता, अनिल जायसवाल, सचिन कुमार, लोकेश कुमार, आशीष कुमार, सोनू कुमार, उमेश कुमार, सूरज कुमार, शशि कुमार, राजकुमार, परमेश तिवारी, गोविंद कुमार, शंकर यादव, मनीषा, विशाल कुमार, मनोज यादव, विजय साहू, विनय यादव, पवन वर्मा, उपेंद्र बरनवाल, छोटू राज, टिंकू कुमार, संजय कुमार आदि मौजूद थे।
