द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित भठोली गांव में देर रात 65 वर्षीय शांति देवी की निर्मम हत्या कर दी गई। मृतका के सिर पर पत्थर से वार किया गया और उनका दाहिना हाथ टूटा पाया गया, जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या से पहले उनके साथ मारपीट भी की गई।


परिजनों ने आशंका जताई है कि हत्या तंत्र-मंत्र या डायन-बिसाही के शक के चलते की गई हो सकती है। मृतका के पुत्र कमलेश रौतिया ने बताया कि उनकी मां पकरी टोली में एक रिश्तेदार के दशकर्म में गई थीं और लौटने के बाद बहन के घर जा रही थीं। इसी दौरान उनकी हत्या हुई।
3.jpeg)
2.jpeg)
3.jpeg)
मृतका के दामाद सुरेश रौतिया, पुत्र कमलेश भगत और पुत्रवधू बिंदिया कुमारी का कहना है कि इससे पहले भी कुछ लोगों ने शांति देवी के साथ मारपीट की थी, लेकिन मामले को आपसी स्तर पर सुलझा लिया गया था। इस बार घटना गंभीर हो गई और महिला की जान चली गई।
3.jpeg)
3.jpeg)

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में फिलहाल तनाव का माहौल है।
3.jpeg)
5.jpeg)