रांची
गुमला जिले के भरनो निवासी सुभाष गोप पिछले दो वर्षों से ई-कल्याण पोर्टल में आधार डिटेल्स मिसमैच की समस्या से जूझ रहे हैं। उनका कहना है कि वर्ष 2022 से ही यह परेशानी बनी हुई है, जिसके कारण उन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। समस्या के समाधान के लिए वे कई बार रांची कचहरी और मोरहाबादी स्थित संबंधित कार्यालयों के चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।

15 से अधिक बार दफ्तर के लगा चुके चक्कर
सुभाष गोप के अनुसार, वे 15 से अधिक बार अधिकारियों के पास जाकर अपनी समस्या रख चुके हैं, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लगातार हो रही अनदेखी से वे काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से अपील की है कि उनकी समस्या का जल्द समाधान किया जाए, ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी परेशानी खत्म हो सके।
