logo

रांची में सुबह 6.30 बजे से शुरू हो जाएगी ईद की नमाज, देखें पूरी सूची

1545.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची सहित देश भर में ईद-उल-फित्र की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। कल यानी 21 अप्रैल को रमजान उल मुबारक के अंतिम जुमे यानी अलविदा जुमा है। इस दिन रमजान की 29 तारीख भी है। इस दिन ईद का चांद नजर आ सकता है। अगर चांद दिखाई दिया तो शनिवार को ईद-उल-फित्र की नमाज रांची के सभी ईदगाहों व मस्जिदों में अदा की जाएगी। अगर शुक्रवार को चांद नहीं दिखा तो 30 रोजे पूरे किए जाएंगे। मतलब रविवार को ईद की नमाज अदा की जाएगी। वैसे ईद की नमाज को लेकर रांची के ईदगाह व मस्जिद कमेटियों ने तैयारी पूरी कर ली है। रांची के ईदगाह व मस्जिद में होने वाली नमाज के टाइम टेबल का शेड्यूल रांची अंजुमन इस्लामिया ने जारी किया है। इसके तहत रांची में ईद की सबसे पहले नमाज सुबह 6.30 बजे अदा की जाएगी। कर्बला चौक के समीप अंसार नगर में स्थित मस्जिद-ए- अहले हदीस में सुबह 6.30 बजे नमाज अदा होनी है। इसके बाद आजाद बस्ती स्थित मस्जिद-ए-बेलाल में सुबह के 7.30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी।

सबसे आखिर में हरमू ईदगाह में होगी नमाज
अंजुमन इस्लामिया रांची की ओर से जारी टाइम शेड्यूल के अनुसार रांची के शहरी व आसपास के ग्रामीण इलाकों के कुल 17 ईदगाहों की सूची जारी की गई है। वहीं, शहरी क्षेत्र की मस्जिदों में ईद के नमाज का टाइम टेबल जारी किया है। इसके तहत किसी मस्जिद सुबह 7.45 बजे तो कहीं 8.00 नमाज अदा की जाएगी। ईदगाहों में सबसे पहले 7.45 बजे कडरू ईदगाह में नमाज अदा की जाएगी। वहीं, शहरी क्षेत्र के दो प्रमुख ईदगाहों में शामिल डोरंडा ईदगाह में सुबह 9.00 बजे नमाज अदा की जाएगी। जबकि, सबसे आखिर में हरमू रोड स्थित रांची ईदगाह में सुबह 9.30 बजे नमाज अदा की जानी है।  

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT