logo

झारखंड के स्कूलों की टाइमिंग को लेकर शिक्षा सचिव का आदेश जारी, जानें किस समय कक्षाएं होंगी संचालित

1822.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची सहित राज्य भर में पड़ रही अत्याधिक गर्मी व लू को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था। लेकिन अब फिर से स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इसको लेकर शिक्षा सचिव के रवि कुमार ने आदेश जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वर्तमान में मौसम में परिवर्तन को देखते हुए झारखंड राज्य में संचालित सरकारी
, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/अल्पसंख्यक सहित सभी कोटि के विद्यालय पूर्व से निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। साथ ही कहा कि निजी विद्यालयों का संचालन संबंधित विद्यालय के दिशा-निर्देश के अनुरूप आरटीई अधिनियम एवं प्रबंधन के प्रावधानों के तहत संचालित होंगे।

25 अप्रैल तक के लिए बदला गया था समय
बढ़ती गर्मी और लू देखते हुए राज्य सरकार ने सभी स्कूलों की टाइमिंग चेंज कर दी थी। 18 अप्रैल को जारी आदेश के तहत 19 अप्रैल से लेकर 25 अप्रैल तक के लिए स्कूलों में कक्षाएं सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक ही संचालित होंगी। मतलब केजी से लेकर पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 7.00 से 11.00 बजे तक व छठी कक्षा से ऊपर तक की कक्षाएं सुबह 7.00 बजे से लेकर 12.00 बजे तक ही संचालित करने का निर्देश दिया गया था।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT