द फॉलोअप डेस्क
भारत सरकार द्वारा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन को मरणोपरांत देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किए जाने पर पूरे झारखंड में हर्ष और गर्व का माहौल है। इस सम्मान को झारखंड की अस्मिता, आदिवासी समाज के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए उनके आजीवन संघर्ष की सच्ची पहचान माना जा रहा है।
.jpeg)

झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन का संपूर्ण जीवन जनआंदोलनों के माध्यम से झारखंड राज्य के निर्माण और आदिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का संघर्ष, विचार और नेतृत्व न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है और आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देता रहेगा।
.jpeg)
.jpeg)
अमरप्रीत सिंह काले ने इस सम्मान के लिए भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान झारखंड की जनता की भावनाओं का सम्मान है। उन्होंने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को नमन करते हुए कहा कि उनका नाम झारखंड के इतिहास में सदैव स्वर्णाक्षरों में अंकित रहेगा।

.jpeg)