द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के कल्याण नगर इलाके में रविवार सुबह स्थानीय लोगों को नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचित किया। सीतारामडेरा थाना पुलिस ने तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर इलाके को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान आदित्यपुर निवासी राहुल के रूप में हुई है।
1.jpeg)
घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और रिश्तेदार मौके पर पहुंचे। शव देखकर परिजन बेहद दुखी थे। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर मृतक की हालिया गतिविधियों और संपर्कों की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। परिजन ने बताया कि राहुल दो दिन पहले अपने चाचा-चाची के घर कल्याण नगर आया था और तभी से लापता था। परिवार का कहना है कि राहुल की किसी से दुश्मनी नहीं थी और उनकी मौत संदिग्ध लगती है। उनका मानना है कि इसमें किसी साजिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
1.jpeg)
पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लिया है और हर पहलू से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।