द फॉलोअप डेस्क
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार को गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा विभाग के महानिदेशक अनिल पालटा एवं अपर पुलिस महानिदेशक सुमन गुप्ता ने मुलाकात की। उन्हें 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का बैज लगाया। इस मौके पर राज्यपाल ने अग्निशमन सेवा विभाग के सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ‘अग्निशमन कोष’ में उन्होंने अपना योगदान भी दिया। बताते चलें कि अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा दिनांक 14 अप्रैल से 20 अप्रैल 2023 तक राज्य में 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है।

66 वीरों की याद में मनाया जाता है 'अग्निशमन सेवा सप्ताह'
अग्निशमन सेवा विभाग द्वारा 14 अप्रैल 2023 से 20 अप्रैल 2023 तक राज्य में 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' का आयोजन किया जा रहा है। बताते चले कि 'अग्निशमन सेवा सप्ताह' मुंबई बंदरगाह पर 14 अप्रैल 1944 को फोर्ट स्टीकेन जहाज में आग लगने पर राहत कार्य करते हुए प्राणों की आहुति देने वाले 66 वीरों की याद में हर वर्ष मनाया जाता है।

एम्स देवघर के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से बुधवार को कार्यकारी निदेशक और सीईओ एम्स देवघर डॉ० सौरभ वार्ष्णेय ने राजभवन में भेंट की। इस दौरान उन्होंने संस्थान में व्याप्त सुविधाओं व गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT