द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को माझी परगना महाल, धार दिशोम, पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि जेसीईआरटी के निर्देशों के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा तीन से छह तक की गणित और पर्यावरण विज्ञान किताब का अनुवाद संताली भाषा की ओलचिकी लिपि में की गई है। मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने ओलचिकी लिपि में अनुवादित इस पुस्तक को पाठ्यक्रमों में शामिल करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। इसके साथ ही संताली भाषा के टीचर्स की नियुक्ति और संताली अकादमी स्थापित करने की दिशा में कदम उठाने का भी आग्रह मुख्मंत्री से की गई।

सीएम को भेंट की गई पुस्तक
संताली किताब निर्माण समिति के समन्वयक रजनीकांत मार्डी के द्वारा लिखित "धार दिशोम होड़ होपोन कोवाडा बापला" और "बोंगबुरु आर अरिचाली" पुस्तक मुख्यमंत्री को सप्रेम भेंट की गई। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कक्षा 1 से 12 तक की संताली भाषा की ओल चिकी लिपि में प्रकाशित पुस्तकें भी मुख्यमंत्री को सौंपी गई। मौके पर घाटशिला विधायक श्री रामदास सोरेन, देश परगना धार दिशोम बैजू मुर्मू, माझी बाबा दुर्गा चरण मुर्मू, माझी बाबा रमेश मुर्मू, माझी बाबा दीपक मुर्मू, ऑल इंडिया संताली राइटर्स एसोसिएशन, झारखंड ब्रांच के अध्यक्ष मानिक हांसदा, संताली किताब निर्माण समिति के समन्वयक श्री नीकांत मार्डी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT