logo

दुमका में मिट्टी के मकान से मिली आदिवासी महिला की सड़ी-गली लाश, पति ने लगाया प्रेमी पर हत्या का आरोप 

दुमका में मिट्टी के मकान से मिली आदिवासी महिला की सड़ी-गली लाश, पति ने लगाया प्रेमी पर हत्या का आरोप 

द फॉलोअप डेस्कः 
झारखंड के दुमका जिले के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट में  मिट्टी के मकान से पुलिस ने एक आदिवासी महिला का सड़ा-गला शव बरामद किया है । महिला की पहचान सरैयाहाट थाना क्षेत्र के खैरबनी निवासी धनी हांसदा (22) के रूप में हुई। महिला 6 सितंबर से लापता थी। पति ने महिला के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया है। 

मिली जानकारी के अनुसार एक चरवाहे को घटनास्थल से बदबू आ रही थी। इसके बाद उसने इसकी जानकारी ग्रामीणों की दी। ग्रामीणों ने जब वहां जा कर देखा तो, वहां एक महिला की सड़ी-गली लाश पड़ी हुई थी। पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी गयी। सूचना मिलने के बाद SI मनीष कुमार एवं ASI बिनोद सिंह  मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

घटना के संबंध में पति मंत्री सोरेन ने बताया कि उसकी पत्नी 6 सितंबर से लापता थी। उसकी पत्नी का गांव के ही साहेब सोरेन के साथ प्रेमप्रसंग चल रहा था। उसी ने धनी हांसदा की हत्या कर दी है। ग्रामीणों ने यह भी जानकारी दी है कि 10 सितंबर को साहेब ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रायास किया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।


 

Tags - झारखंड न्यूज झारखंड हिंदी न्यूज दुमका न्यूज दुमका लेटेस्ट न्यूज Jharkhand News Jharkhand Hindi News Dumka News Dumka Latest News