logo

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अंदर आउटसोर्स खत्म करने को लेकर जल्द निर्णय होगा : इरफान अंसारी

झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अंदर आउटसोर्स खत्म करने को लेकर जल्द निर्णय होगा : इरफान अंसारी

द फॉलोअप डेस्कः
आज झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक  संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री डॉ इरफान अंसारी से प्रोजेक्ट भवन स्थित कार्यालय में मुलाकात की है। और उन्हें ज्ञापन सौपा है। अजय राय ने मंत्री को बताया कि 2017 से निगम के अन्दर आउटसोर्स लागू हुआ है। उन्होंने कहा कि अब तक आउटसोर्स कंपनिया लगभग 80 करोड़ रुपए से ज्यादा कमीशन के रूप में ले चुकी है। वहीं कर्मचारियों का एरियर का भी घोटाला भी उनके द्वारा किया जा रहा है जिसकी उच्चस्तरीय जांच जरूरी है । इस अवसर पर मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने कहा कि कैबिनेट की होने वाली बैठक में वो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अवगत कराते हुए इस पर कारवाई की मांग करेंगे। इस अवसर पर विधायक उमाशंकर अकेला और पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव भी मौजूद थीं।


झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की निम्नलिखित मांग है 
(1) होमगार्ड जवानों को जो कि तकनीकि भी नहीं है उनको सरकार द्वारा प्रतिदिन 1100 मानदेय सुनिश्चित किया गया है जबकि ऊर्जा विभाग में सभी तकनीकी कर्मचारी हैं बावजूद इसके बहुत  कम मानदेय दिया जा रहा है। 
(2) जिस प्रकार पारा शिक्षकों को 60 वर्षों के लिए अनुबंध पर रख लिया गया है एवं बहाली में भी सहायक शिक्षक में 50% प्राथमिकता दी जा रही है उसी प्रोविजन के तर्ज पर ऊर्जा विभाग में भी यह नियम लागू कर दिया जाए। 
(3) श्रम नियोजन कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार द्वारा 11मार्च 2024 को संशोधित करते हुये नया नियम लाया गया कि महीने में चार दिन विश्राम के अतिरिक्त 30 एवं 31 दिन का भुगतान सभी विभागों को करना है। शीघ्र अति शीघ्र उक्त तिथि से संवेदकों को इस नियम का पालन करने के लिए वर्तमान आदेश दिया जाए। साथ ही अन्य कंपनियों की भांति ऊर्जा विकास निगम में  सवेंदकों के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को भी बोनस का प्रोविजन किया जाए। 
(4) वर्ष 2017 से झारखंड सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष समय-समय पर हुई बढ़ोतरी का भुगतान निगम का आदेश निर्गत होने के बावजूद किसी भी संवेदक ने आज तक श्रमिकों को एरियर पूरा नहीं दिया है, निगम के पदाधिकारीयो एवं संवेदकों के मिली भगत से करोड़ों का एरियर घोटाला हुआ है जिसकी एक उच्च स्तरीय कमेटी बनाकर जांच की जाए तथा दोषियों पर कार्रवाई करते हुए श्रमिकों को उनका पूरे एरियर का भुगतान कराया जाए।


(5) आने वाली बहाली में वर्ष 2016 एवं वर्ष 2018 की भांती उम्र सीमा में 5 वर्षों का छूट देते हुए कार्य अनुभव का लाभ  देकर अंतिम व्यक्ति तक पहले पूर्व से कार्यरत लोगों को बहाल किया जाए। इसके बाद ही नऐ किसी लोगों को रखा जाए। 
(6) 10 वर्षों से लगातार 2007 से कार्यरत अनुबंधकर्मियों को आपने नियमित किया। इसके लिए संघ आपका आभार व्यक्त करता है,परंतु विभाग में कोई भी मानव दिवस कर्मी उस पॉलिसी से लाभान्वित नहीं हो पाए। अतःआग्रह हैवर्ष 2014 में कराए गए सर्वे के आधार पर 10 वर्षों से लगातार कार्यरत मानव दिवस कर्मियों को भी उमा देवी बनाम कर्नाटक सरकार तथा नरेंद्र तिवारी बनाम झारखंड सरकार के जजमेंट को आधार मानते हुए अनुबंध कर्मियों (1/685)के तर्ज पर सीधी नियुक्ति यथावत उसी पद पर की जाए।
(7) पहले भी इस बात पर संघ के साथ निगम की सहमति बनी थी की जो भी वर्तमान अतिकुशल,कुशल और अकुशल कि श्रेणी में आते हैं को अनुभव के आधार पर जो 5 वर्षों तक, लगातार कार्य कर चुके हैं को उनकी श्रेणी उच्चतर में प्रमोशन कर दी जाएगी, और ऐसा खूंटी के 132/33 KVजापूत ग्रीड में प्रमोशन दिया भी गया है।कृपया इसे पूरे राज्य में यथाशीघ्र लागू करने हेतु संवेदक को निर्देश दिया जाए। 
(8) एजेंसी व्यवस्था में श्रमिकों की स्थिति बहुत खराब हो चुकी है इसलिए  निवेदन है इसे समाप्त कर पूर्व की मानव दिवस व्यवस्था को लागू कर देना कर्मचारीयों और निगम के हित में होता। 

Tags - Energy Corporation Jharkhand Energy Corporation Jharkhand Energy Development Workers Union Ajay Rai Irfan Ansari