रांची
राज्य में उत्पाद सिपाही अभ्यर्थियों के मौत के मामले में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने आज कहा कि वे इस मामले को NHRC में ले जायेंगे। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि 15 दिनों के लिए परीक्षा रोकी जाए। ताकि जलवायु परिवर्तन होने के बाद परीक्षार्थियों को राहत मिले। अभी गर्मी, उमस अधिक है। इससे दौड़ में भाग लेने वाले अत्यधिक परेशान हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा और एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग भी की है।

बिस्वा सरमा ने आगे कहा कि भाजपा मंईयां सम्मान योजना से भी बड़ी योजना लायेगी। अक्टूबर में भाजपा इस योजना से बड़ी योजना राज्यवासियों को देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा शत-प्रतिशत मंईंयां योजना के साथ है। भाजपा खटा-खट पर विश्वास नहीं करती। हजरत मुहम्मद की तरह पहले मैंने अपने राज्य में 26000 अनुबंधित शिक्षक को स्थायी कर के यहां आया हूं।
