logo

दुःखद : गिरिडीह का लाल, CRPF जवान अजय कुमार राय जम्मू-कश्मीर में शहीद

गिरिडीह का लाल, CRPF जवान अजय कुमार राय जम्मू-कश्मीर में शहीद

द फॉलोअप डेस्क, रांची 
जम्मू कश्मीर के पुलवामा से बेहद दु:खद खबर सामने आ रही है. झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला सीआरपीएफ जवान को आतंकियों ने शहीद कर दिया. जानकारी के अनुसार अवंतीपुरा में शुक्रवार की सुबह आंतकियों से हुए मुठभेड़ में गिरिडीह के देवरी का लाल अजय कुमार राय शहीद हो गया है. शहीद जवान के परिजनों ने इसकी पुष्टि की है. 28 वर्षीय अजय सीआरपीएफ में था. मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई. अजय अपने बटालियन के साथ सर्च ऑपरेशन में शनिवार को अहले सुबह निकला था. वह गिरिडीह जिले के देवरी के ढेंगाडीह गांव का रहने वाला था. सर्च ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तानी आंतकियों के साथ बटालियन के जवानों के साथ मुठभेड़ हुई. जिसमे एक गोली जवान अजय को लगने के बाद वह मौके पर ही शहीद हो गया.