logo

सरिया प्रखंड में SIR कैंप विवाद,दीपक बिरुआ ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की

सरिया प्रखंड में SIR कैंप विवाद,दीपक बिरुआ ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग की

द फॉलोअप, रांची
SIR कैंप के दौरान सरिया प्रखंड में हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। झारखंड सरकार के मंत्री परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने इस मामले में ग्रामीण विकास विभाग के सचिव को पत्र लिखकर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पत्र में कहा गया है कि पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह ने गिरिडीह जिले के कुसमाड़ी पंचायत भवन में SIR कैंप के दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी, सरिया पर अमर्यादित व्यवहार और मारपीट का आरोप लगाया है।

मंत्री ने ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमा वापस लेने, संबंधित पदाधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा बूथ कैंप को पुनः पंचायत भवन में आयोजित कराने का अनुरोध किया है। पत्र के साथ विनोद कुमार सिंह ने ग्रामीण विकास सचिव को मारपीट और अमर्यादित व्यवहार से जुड़े वीडियो को भी पेन ड्राइव में संलग्न किया है। मंत्री ने ग्रामीण विकास विभाग के सचिव से आरोपों के आलोक में नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। 


 

Tags - SIR Saria Block dispute assault Minister Deepak Birua