logo

कांटाटोली फ्लाईओवर सर्विस लेन निर्माण का कार्य शुरू, मिलेगी जाम से राहत

1646.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शांति नगर-बहुबाजार फ्लाईओवर निर्माण का कार्य जोर-शोर से जारी है। वर्तमान में अभी ट्रैफिक बीच रोड से ही संचालित हो रही है। इसके कारण लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। लेकिन जल्द ही लोगों को जाम से काफी हद तक राहत मिलेगी। दरअसल, शांति नगर से कांटाटोली चौक तक बांयी और दायीं ओर दोनों तरफ सर्विस लेन के निर्माण के बाद बिटुमिन से कालीकरण का काम शुरू हो गया है। सर्विस रोड बन जाने के बाद बीच सड़क पर चल रहे वर्तमान यातायात को रोक कर सर्विस रोड से यातायात खोला जाएगा। दोनों ओर सर्विस रोड बनाए जाने के साथ ड्रेन और कल्वर्ट का काम भी तेजी से चल रहा है। इसके बाद बीच सड़क पर पियर पर कैप लगाने एवं अन्य तकनीकी काम किया जाएगा।

मार्च 2024 तक फ्लाईओवर बनाने का है लक्ष्य
जुडको के अनुसार फ्लाईओवर निर्माण के तहत टोटल 265 पाइलिंग का काम पूरा हुआ। 43 पीलर मे 38 का निर्माण कार्य हो चुका है। वहीं, 38 पीलर में 15 का कैप भी बनाया जा चुका है। मालूम हो कि फ्लाईओवर का निर्माण कार्य 24 मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करेंhttps://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT