द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित नया बाजार के एक ट्रांसपोर्ट एजेंसी में छापेमारी कर पुलिस ने प्रतिबंधित कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद की है. प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित कफ सिरप की पूरी खेप रांची से मंगाए जाने की भी जानकारी है. पुलिस अब इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पूरी कार्रवाई की. जिसमें प्रतिबंधित ऑनरेक्स की 20 पेटियां बरामद हुई. इसके अलावा शहर के अलग-अलग इलाकों में नशे का जाल बिछाने के लिए इसके सप्लाई की बात सामने आई है. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है. बताया जा है कि कफ सिरप की रसीद मांगने पर गोदाम में मौजूद व्यक्ति के पास कोई रसीद नहीं मिला.
.jpeg)