नंदलाल तुरी
सदर प्रखंड के अंतर्गत पंचायत मालपाहाड़ी, पोचाथोल, कोलाजोरा और दादपुर में पाकुड़ प्रखंड महिला मोर्चा की प्रखंड अध्यक्ष खालिदा खातून की अध्यक्षता में सदस्यता अभियान चलाया गया। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।
सदस्यता अभियान के दौरान प्रखंड अध्यक्ष खालिदा खातून ने पार्टी में शामिल हुई महिलाओं को कांग्रेस पार्टी के उद्देश्यों और सिद्धांतों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की सबसे पुरानी पार्टी है, और लोग इसे जॉइन करके गौरव महसूस कर रहे हैं क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने देश की आजादी से लेकर उसे विकास की दिशा में अग्रसर करने में अहम भूमिका निभाई है। खालिदा खातून ने नवनिर्वाचित सदस्यों से अपील की कि वे पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाएं और आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।
नए सदस्यता लेने वालों में रोजमेरी टुडु, पानमोती हांसदा, रोजिना बीबी, रिंकू कुमारी रविदास, बसंती हांसदा, पारुल देवी, मुन्नी देवी, किरण देवी, कलवती देवी, अमली मुर्मू, सोनामुनी मुर्मू, पॉर्नसुरी मुर्मू, डटो हेंब्रम, आकलीमा बीबी, हसीरा बीबी, बांसुरी मुर्मू, बहामाई हसदा, पनमुणि मुर्मू, संतोष सोनी हसदा आदि शामिल हैं।
