logo

सीएम हेमंत सोरेन मिले आमजन से, कहा- ये आपकी सरकार दूर होंगी समस्याएं 

सीएम हेमंत सोरेन मिले आमजन से, कहा- ये आपकी सरकार दूर होंगी समस्याएं 

रांची 
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज लोगों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आपकी सरकार है। जनता के हित में हमारी सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ लगातार कार्य करती आ रही है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं का यथोचित एवं त्वरित समाधान होगा। इस अवसर पर सोरेन को मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने पर लोगों ने बधाई दी।

Tags - Hemant sorengovernment problemsJharkhand News