द फॉलोअप डेस्क
मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के असाध्य रोग की मरीज रोयलेन होरो ( ग्राम टेंगरातुकु दारीबेड़ा, थाना जलडेगा, जिला सिमडेगा) को इलाज के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक लाख रुपए का चेक सौंपा। रोयलेन के पति संतोष होरो ने ये चेक प्राप्त किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने बच्ची एवलिन केरकेट्टा की बेहतर चिकित्सा के लिए उसकी माता अंजना केरकेट्टा और पिता प्रमोद केरकेट्टा (ग्राम गोतरा खमन टोली, सिमडेगा) को भी मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। मौके पर विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी भी मौजूद थे।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT