logo

सरकार आपके द्वार : गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रशासन अलर्ट 

गिरिडीह पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, प्रशासन अलर्ट 

रांचीः 
आज से सरकार की महत्वाकांक्षी योजना, "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" की शुरुआत होने जा रही है। इसका शुभारंभ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गिरिडीह से करेंगे। मुख्यमंत्री गिरिडीह के झंडा मैदान पहुंच गए हैं। इस दौरान उनको गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गिरिडीह जिला प्रशासन ने उनका भव्य स्वागत किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को के साथ मंत्री आलमगीर आलम, और श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद हैं। मुख्यमंत्री के साथ गए हैं जिला प्रशासन उनके कार्यक्रम को लेकर अलर्ट मोड में है।