फॉलोअप, रांची
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSS) ने उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा में क्षेत्रीय भाषा को लेकर अभ्यर्थियों द्वारा उठायी गयी आपत्तियों को सिरे से खारिज कर दिया है। आयोग ने अपने वेबसाइट पर संबंध में विस्तृत सूचना जारी की गयी है। सूचना में कहा गया है कि आयोग ने अभ्यर्थियों द्वारा Paper 2 (क्षेत्रीय/जनजातीय भाषा) को बदलने के सभी अनुरोधों को खारिज (निरस्त) कर दिया है।
जेएसएससी ने कहा है कि कुछ अभ्यर्थियों ने क्षेत्रीय भाषा को गलत बताते हुए इसे बदलने के लिए आयोग को आवेदन दिया था। लेकिन कुछ छात्र 2022 की रद्द हो चुकी परीक्षा के आधार पर भाषा बदलने की मांग कर रहे हैं। कुछ छात्रों ने अपने आवेदन के साथ कोई प्रमाण (जैसे 2023 के फॉर्म की कॉपी) जमा नहीं किया था। कुछ छात्रों ने फॉर्म "Edit" करने से पहले वाली भाषा की मांग की थी, जबकि आयोग ने "Edit" के बाद वाली अंतिम भाषा को ही मान्य माना है।

आयोग ने ऐसे छात्रों का रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी किया है, जो इस प्रकार है।
230601000373, 230601085879, 230601095233, 230601114932, 230601122389,
230601147464, 230601148086, 230601149338, 230601201838, 230601317460,
230601430222, 230601478480, 230601548596
230601002118, 230601191634, 230601245835, 230601344898.
