logo

BJP मंडल अध्यक्षों की बैठक 16 अगस्त को कार्निवाल वैंक्वेट हॉल में, ये सीनियर नेता देंगे चुनावी टिप्स

BJP मंडल अध्यक्षों की बैठक 16 अगस्त को कार्निवाल वैंक्वेट हॉल में, ये सीनियर नेता देंगे चुनावी टिप्स

रांची

झारखंड में आसन्न विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा भरने में जुट गयी है। इसी क्रम में शुक्रवार को हरमू रोड स्थित कार्निवाल वैंक्वेट हॉल में पार्टी के मंडलाध्यक्षों की बैठक बुलायी गयी है। बैठक में भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी,प्रदेश विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान,सह प्रभारी हिमंता विस्वा सरमा, प्रदेश अध्यक्ष तथा पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी और प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह का मार्गदर्शन मिलेगा।

Tags - BJPmeetingJharkhand News