द फॉलोअप डेस्क, रांची:
पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 1 महीने का सेवा संकल्प अभियान चलाएगी। इस अभियान के जरिए पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के ऐतिहासिक कामों को घर-घर तक पहुंचाया जाएगा। रांची के सुकुरहुटू में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधेश भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 12 वर्षों में कार्यकर्ता के रूप में 140 करोड़ लोगों की सेवा की है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिये प्रधानमंत्री की मौजूदगी प्रत्येक घर में है। आदित्य साहू ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से देश में कोई भूखा नहीं सोता। प्रधानमंत्री को किसानों का आंसू पोंछने वाला बताते हुए आदित्य साहू ने कहा कि विदेशों में भारत का डंका बज रहा है। आतंकवादी गतिविधियां लगभग रुकी हैं।

बाबूलाल मरांडी ने गिनाईं पीएम मोदी की उपलब्धियां
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी के प्रयासों से साहिबगंज जिले में गंगा नदी पर पुल बना। प्रदेश में 3 नए मेडिकल कॉलेज बने और रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हुआ। वृहद पैमाने पर हाइवे का निर्माण हुआ है। खान एवं खनिज बिल को झारखंड के लिए लाभकारी बताते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस सच छुपाकर जनता को गुमराह करती है। बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि बिल पर कांग्रेस ने संसद में बहस नहीं होने दी। उन्होंने दावा किया कि खान एवं खनिज संशोधन बिल-2026 से झारखंड के हक और अधिकार पर हस्तक्षेप नहीं होगा। सेस की वजह से कोयले और लोहे की कीमतों में वृद्धि का दावा करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इसकी वजह से झारखंड के खनिज की बिक्री नहीं हो पा रही थी। उन्होंने झारखंड में कोयला और लोहे के अवैध खनन से राजस्व को नुकसान का दावा किया।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि ओडिशा और छत्तीसगढ़ में झारखंड के मुकाबले लोहे और कोयले की मात्रा कम है,लेकिन ज्यादा राजस्व मिलता है।
.jpeg)
पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन का जुबली वर्ष
राष्ट्रीय मंत्री प्रदीप वर्मा ने कहा कि हम सबों के अभिभावक नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की सार्वजनिक जीवन की सिल्वर जुबली का यह वर्ष है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसे पूरे उत्साह और ऐतिहासिक रुप से मनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जिन कार्यक्रमों की घोषणा की गई है, उसमें आम लोगों को विशेष कर युवाओ, छात्रों, महिलाओं एवं केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों को जरूर शामिल करना है। उनकी इन कार्यक्रमों में सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के 12 सालों के उपलब्धियों को राज्य की जनता को बताना है। केंद्रीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही इसका लाभ लेने के लिए भी प्रेरित करना है तथा ब्लॉक से लाभ लेने में सहयोग करना है।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह क्या बोले!
प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पीएम मोदी के जन्मदिन को सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम के मद्देनजर 5-7 सितंबर तक जिलास्तरीय कार्यशाला जबकि 8-10 सितंबर तक मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन होगा। इस दौरान पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों को रेखांकित किया जायेगा। कर्मवीर सिंह ने इस दौरान 14 कार्यक्रमों के लिए प्रदेश स्तरीय एक-एक संयोजक और सहसंयोजक की टोली तथा उनके नामों की घोषणा की।
.jpeg)