logo

BJP नेता सिमोन मालतो हुए JMM में शामिल, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

BJP नेता सिमोन मालतो हुए JMM में शामिल, समर्थकों के साथ ली पार्टी की सदस्यता

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के दल-बदल का दौर जारी है। इसी बीच संताल परगना स्थित बरहेट के भाजपा नेता सिमोन मालतो ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) का दामन थाम लिया है। सिमोन बुधवार 6 नवंबर को रांची के कांके रोड में स्थित मुख्यमंत्री आवास में अपने समर्थकों के साथ JMM में शामिल हुए। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सिमोन मालतो और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

Tags - BJP Simon Malto JMM Jharkhand News Jharkhand latest News Jharkhand Election News