logo

Ranchi : बेरमो विधायक अनूप सिंह का पुतला फूंका, इरफान अंसारी को फंसाने का लगाया आरोप

बेरमो विधायक अनूप सिंह का पुतला फूंका, इरफान अंसारी को फंसाने का लगाया आरोप

रांची: 

बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) द्वारा झारखंड की लोकप्रिय सरकार को अस्थिर करने एवं राज्य के मुसलमानों को गौ तस्कर कहे जाने के खिलाफ़ आज कांके चौक रांची में उनका पुतला दहन किया गया और जमकर उनके खिलाफ नारेबाजी की गई। 

अनूप सिंह ने रची थी सोची-समझी साजिश!
आमया संगठन के अध्यक्ष एस अली ने कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) ने एक सोची समझी साजिश के तहत झारखंड में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में चल रहे लोकप्रिय महागठबंधन सरकार को अस्थिर एवं गिराने का प्रयास किया है। वहीं विधायक डॉ इरफान अंसारी, राजेश कच्छप और नमन बिक्सल कोंगाड़ी पर झूठी प्रथामिकी दर्ज करवाकर फंसाने एवं बदनाम करने का काम किया है।

50 लाख मुस्लिमों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया
यही नहीं! झारखंड के 50 लाख मुसलमानों को गौ तस्कर कह कर उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने और सम्प्रदायिक सदभाव को बिगाड़ने का प्रयास काम है जो एक गम्भीर अपराध है। विधानसभा अध्यक्ष से विधायक कुमार जयमंगल (अनूप सिंह) की सदस्यता रद्द करने और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष से इन्हे पार्टी से निलंबित करते हुए कार्रवाई की मांग भी की गई।