द फॉलोअप डेस्क
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के काफिले में शामिल एक एस्कॉर्ट वाहन रविवार को कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया बाइपास रोड पर अचानक खराब हो गया। वाहन में आई तकनीकी खराबी के कारण बाबूलाल मरांडी का काफिला सड़क किनारे रुक गया, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ।
1.jpeg)
1.jpeg)
जानकारी के अनुसार बाबूलाल मरांडी रविवार को रांची से गिरिडीह की ओर अपने काफिले के साथ जा रहे थे। इसी दौरान तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सुभाष चौक के पास रांची–पटना मुख्य मार्ग पर उनके एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन में तकनीकी खराबी आ गई। वाहन के खराब होते ही सुरक्षा कारणों से पूरे काफिले को वहीं रोकना पड़ा।
1.jpeg)
बताया जा रहा है कि खराब वाहन को ठीक करने में करीब आधे घंटे का समय लगा। इस दौरान बाबूलाल मरांडी भी काफिले के साथ मौके पर ही रुके रहे। सुरक्षा कर्मियों द्वारा आसपास की व्यवस्था संभाली गई, ताकि किसी तरह की असुविधा या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
1.jpeg)
वाहन की मरम्मत पूरी होने के बाद काफिला पुनः अपने गंतव्य गिरिडीह के लिए रवाना हुआ। इस घटना में किसी तरह की जनहानि या अन्य नुकसान की सूचना नहीं है।
