logo

रांची : सीएम हेमंत सोरेन के दायीं ओर खड़ा यह शख्स कौन है? बता रहें बाबूलाल 

SUNIL.jpg

रांचीः 
17 नवंबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी ने पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस बुलाया था। वहां से सीएम के निकलने के बाद कई सवाल सामने आए थे जो ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछे थे। उसमें से एक सवाल यह भी था कि आपको अपने विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के अवैध खनन में शामिल होने और आपके नाम का इस्तेमाल कर लाभ लेने की जानकारी है या नहीं? इसपर मुख्यमंत्री ने कहा था कि मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि साहिबगंज में अवैध खनन हो रहा है। सीएम के इस जवाब के बाद से ही भाजपा लगातार हेमंत सोरेन पर हमलावर है। रविवार को प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि अब तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भूलने की बीमारी हो गई है। उन्हें कम से कम सच्चाई का सामना करना चाहिए। इधर भाजपा विधायक दल के नेता व पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है।  उन्होंने एक पुरानी तस्वीर ट्विटर पर शेयर की है और लिखा है की इस फोटो के जरिए मैं किसी की प्राइवेसी उजागर नहीं कर रहा बल्कि मुख्यमंत्री को याद दिला रहा हूं कि अवैध खनन से जुड़े लोगों के साथ किस तरह उनके साठगांठ थे।


क्या लिखा ट्वीट में 
बाबूलाल ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि "यह दोस्ती का फोटो डालने का उद्देश्य किसी का प्राइवेसी उजागर करना नहीं बल्कि #ED पूछताछ में कमजोर याददाश्त की समस्या से परेशान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी की याद वापस लाने के लिये है। तस्वीर में हेमंत जी के साथ दाँयी तरफ़ साहिबगंज खनन लूट में ईडी के फ़रार अभियुक्त सुनील यादव हैं।" बता दें कि सुनील यादव पंकज मिश्रा के बेहद करीबी माने जाते हैं और फिलहाल फरार चल रहे हैं। अवैध खनन से जुड़े मामले में फिलहाल पंकज मिश्रा जेल में बंद हैं। जो तस्वीर बाबूलाल मरांडी ने शेयर की है उसमें सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद पिंटू और सुनील यादव नजर आ रहे हैं।