द फॉलोअप डेस्क
आजसू पार्टी ने चतरा जिला कमेटी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार यह निर्णय लिया गया है। संगठन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए जल्द ही नए सिरे से नई कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी भंग किए जाने को लेकर डॉ. भगत ने कहा कि गैर जवाबदेह, लापरवाह तथा निष्क्रिय नेतृत्व के कारण चतरा जिला में पार्टी के गठन, पुनर्गठन एवं विस्तार का कार्य शिथिल पड़ गया था। पार्टी की अन्य गतिविधियां भी अपेक्षित रफ्तार से नहीं चल रही थी। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT