logo

निलंबन मुक्त करते हुए फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अभिलाष साहु

निलंबन मुक्त करते हुए फिर प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए अभिलाष साहु


द फॉलोअप, रांची
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आदेश पर अभिलाष साहू का निलंबन वापस ले लिया गया है। कांग्रेस पार्टी ने उनका निलंबन समाप्त करते हुए उन्हें फिर से प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाया है। इस तरह अभिलाष साहु फिर से पार्टी की मुख्य धारा से जुड़ गए हैं। मालूम हो कि अगस्त महीने में कांग्रेस ने अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर दिया था। साथ ही उनको दिए गए संगठन की जिम्मेदारियां भी वापस ले ली गयी थी। निलंबन मुक्त किए जाने के लिए उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के प्रति आभार भी जताया है।


इधर निलंबन वापसी के बाद अभिलाष साहु ने कहा कि वह सभी जाति धर्मों का सम्मान करते हैं। जो उनके मन में है, वही उनके व्यवहार में भी दिखता है। कांग्रेस की विचारधारा के प्रति वह हमेशा प्रतिवद्ध रहे हैं। आगे भी रहेंगे। पार्टी की विचारधारा से अलग होने और किसी जाति-धर्म के प्रति उनके मन में दुराभाव पनपता भी नहीं है। समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर ही समाज, पार्टी, राज्य और देश का भला हो सकता है।

इधर जानकारी के अनुसार पार्टी के को-ऑर्डिनेटर अमरेंद्र सिंह को भी जल्द ही निलंबन मुक्त किए जाने की सूचना है। अमरेंद्र सिंह ने अब तक निलंबन मुक्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को आवेदन ही नहीं दिया है। इस कारण उनके निलंबन पर कोई फैसला नहीं हो सका है। आवेदन किए जाने के साथ ही वह भी निलंबन मुक्त कर दिए जाएंगे। मालूम हो कि दोनों नेताओं को सोशल मीडिया पर वायरल एक ही बयान को लेकर निलंबित किया गया था।

Tags - Jharkhand Congress Abhilash Sahu suspension revoked Amarendra Singh