द फॉलोअप डेस्क
कोडरमा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने एक दरोगा को 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन कुमार राम, चंदवारा थाना में पदस्थापित हैं। एसीबी की टीम ने कार्रवाई के दौरान उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। गिरफ्तार दरोगा के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
