logo

चौपारण घाटी सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 अब भी अस्पताल में भर्ती; मदद की अपील

चौपारण घाटी सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, 3 अब भी अस्पताल में भर्ती; मदद की अपील

गिरिडीह:
Giridih News:
गिरिडीह में 9 नवंबर 2026 को चौपारण घाटी में हथिया बाबा के समीप हुए भीषण सड़क हादसे में ग्राम बिहारो, थाना बगोदर, जिला गिरिडीह निवासी कुंजो पंडित के परिवार के सात लोगों की मौत हो गई थी। हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। वहीं, परिवार के तीन सदस्य अब भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। हादसे में घायल बेबी देवी और रामेश्वर प्रजापति रांची के ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। वहीं, उघरी देवी का इलाज रांची स्थित रिम्स में चल रहा है। तीनों की हालत को देखते हुए परिवार को लगातार इलाज और आर्थिक सहयोग की जरूरत है। परिवार ने की मदद की अपीलइस दुखद हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक ही परिवार के सात लोगों को खोने के बाद अब घायल सदस्यों के इलाज की चिंता भी परिजनों के सामने है। ऐसे मुश्किल समय में पीड़ित परिवार ने लोगों से मदद की अपील की है, ताकि घायलों का इलाज जारी रह सके और उनकी जिंदगी बचाई जा सके।


 

अस्पताल में भर्ती घायलों का विवरण
- बेबी देवी – ग्लोबल हॉस्पिटल, रांची
- रामेश्वर प्रजापति – ग्लोबल हॉस्पिटल, रांची
- उघरी देवी – रिम्स, रांची
परिवार से संपर्क कर मदद पहुंचाने के लिए दिए गए मोबाइल नंबर:
- ग्लोबल हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों के लिए: 8340691739
- रिम्स में भर्ती मरीज के लिए: 8292242409
परिवार इस कठिन समय में लोगों की मदद और सहयोग की उम्मीद कर रहा है, ताकि हादसे में घायल तीनों लोगों को बेहतर इलाज मिल सके और उनकी जिंदगी बचाई जा सके।

Tags - Giridih Road Accident Chouparan Valley Accident Bagodar Family Tragedy Ranchi Hospital TreatmentHelp Appeal