द फॉलोअप डेस्क:
बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बीड़ी पुल का रेलिंग तोड़ते हुए पानी में समा गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। घटना बुधवार देर रात को बैरगाछी-सिकटी मुख्य मार्ग पर ताराबाड़ी थानाक्षेत्र अंतर्गत बीड़ी पुल के पास की है। बताया जाता है कि स्कॉर्पियो की रफ्तार काफी तेज थी। पुल के पास चालक गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो पुल के नीचे गहरे पानी में जा गिरी। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
बिहार के अररिया में भीषण हादसा, मौत का तांडव! बीड़ी पुल के पास नहर में समाई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो। गाड़ी में सवार 7 लोगों में से 6 की दर्दनाक मौत। हादसे के बाद इलाके में मचा हड़कंप। मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस। https://t.co/BGzK7NKoBx
— Sadan Singh (@SadanJee) November 19, 2026